फिदर बाजार दौलतगंज छपरा सारण बिहार पिन कोड 841301
बिहार के छपरा सारण में फिदर बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर को दुनिया के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। ऋग्वेद के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड के मूल रचनाकारों में से एक माना जाता है। सूत्रों ने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर की स्थापना सन् 1945 मे की गई थी। विश्वकर्मा मंदिर की स्थापना विश्वकर्मा समाज के द्वारा की गई इस मंदिर में हर साल विश्वकर्मा पूजा उत्साह उल्लास के साथ मनाया जाता है। विश्वकर्मा पूजा करने और आशीर्वाद लेने के लिए भगवान विश्वकर्मा मंदिर में भीड उमड़ पड़ती है श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा जी को देवताओं के इंजीनियर के रूप में सम्मानित किया जाता है, और वह उन देवताओं में से एक हैं जिनका उल्लेख ऋग्वेद एवं कई वेदों में मिलता है।
इसलिए, विश्वकर्मा पूजा की तिथि, हर साल 17 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है
वास्तुकार, बढ़ई, इंजीनियर, तकनीशियन, यांत्रिकी और मूर्तिकार उनकी पूजा करते हैं और इसलिए, ब्रह्मांड के इंजीनियर को सम्मानित करने के लिए कारखानों, मिलों और कार्यशालाओं में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।
विश्वकर्मा पूजा का महत्व
मुख्य रूप से दुकानों, कारखानों और उद्योगों के मालिकों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इस दिन, वे यंत्रों की पूजा करते हैं और मशीनों के सुचारू संचालन के लिए अपनी आजीविका को सुरक्षित रखने के लिए भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना करते हैं।